अफगानिस्तान देश में इस समय क्रिकेट का मौहाल खराब चल रहा है. जिसके कारण ही कई खिलाड़ियो को समस्या हो रही है. इस बीच टीम के अहम सदस्य राशिद खान (RASHID KHAN) को बड़ा झटका लगा है. अपने भाई के गम में डूबे हुए राशिद ने बिग बैश लीग (BIG BASH LEAGUE) में 5 बल्लेबाजों को जीरो पर पवेलियन भेज दिया. हालांकि अपने गम के कारण वो अब अपने देश लौट सकते हैं.
हाल के समय में अफगानिस्तान देश में हालात बेहद खराब हो गया है. वहां तालिबान की सरकार अब नजर आ रही है. इसी बीच राशिद खान (RASHID KHAN) के कजिन भाई की मौत हो गयी. जिससे वो बहुत ज्यादा टूट गए थे. लेकिन उसके बाद भी वो बिग बैश लीग (BIG BASH LEAGUE) में खेलते हुए नजर आ रहे थे.
जैसे वो हर लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं वैसा ही कुछ प्रदर्शन बीबीएल (BBL) के इस सीजन में देखने को मिला है. जहाँ पर वो एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम के लिए खेलते हुए नजर आते हैं. इस सीजन के अपने आखिरी मैच में उन्होंने ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किया. गम को उन्होंने अपने ऊपर भारी नहीं पड़ने दिया.
