टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. हार्दिक की फिटनेस ने उनके करियर पर धीरे-धीरे ग्रहण लगाना शुरू कर दिया है. एक समय गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाने वाला ये खिलाड़ी अब ना तो गेंदबाजी ही कर पाता है और ना ही बल्लेबाजी में कुछ खास कर पाता है. हार्दिक का एक शानदार विकल्प सेलेक्टर्स को मिल चुका है और अब वो तीनों फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहा है.
इस ऑलराउंडर ने छीनी हार्दिक की जगह
पहले ये सवाल हमेशा रहता था कि हार्दिक (Hardik Pandya) की जगह कौन सा खिलाड़ी लेगा. लेकिन अब एक खिलाड़ी टीम में ऐसा आ गया है जो सेलेकटर्स को भी पसंद है और वो हार्दिक की जगह हमेशा के लिए टीम में छीन सकता है. ये ऑलराउंडर और कोई नहीं बल्कि शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) हैं. शार्दुल को पहले गेंदबाजी ऑलराउंडर माना जाता था. लेकिन अब ये खिलाड़ी बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखा रहा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) का प्रदर्शन कमाल का रहा. इसके बाद उन्होंने वनडे सीरीज में भी कमाल दिखाना शुरू कर दिया है. शार्दुल ने पहले वनडे में ताबड़तोड़ हाफ सेंचुरी भी मारी.
टेस्ट सीरीज में किया कमाल
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 61 रन देकर सात विकेट झटके. उनके आगे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए. शार्दुल की स्विंग गेंदों ने मैच में तूफान उठा दिया. शार्दुल ठाकुर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे कम रन देकर 7 विकेट झटकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. वहीं, भारत से बाहर शार्दुल से बेस्ट बॉलिंग फिगर कपिल देव और इरफान पठान का था. कपिल ने एडिलेड में 1985 में 8 विकेट लेकर 106 रन दिए थे. वहीं, इरफान पठान ने 2005 में जिम्बाबे के खिलाफ 7 विकेट लेकर 59 रन दिए थे.
नहीं खलने दी हार्दिक की कमी
शार्दुल (Shardul Thakur) पहले सिर्फ गेंदबाजी के लिए टीम में लिए जाते थे, लेकिन पहले ऑस्ट्रेलिया फिर इंग्लैंड और अब साउथ अफ्रीका में भी ये खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन दिखा रहा है. शार्दुल निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाते हैं और वो टीम में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कमी भी बिल्कुल नहीं खलने दे रहे हैं. शार्दुल को जिस तरह सेलेक्टर्स हर मैच में मौका दे रहे हैं उससे ये भी साफ नजर आ रहा है कि इस खिलाड़ी पर सभी का भरोसा भी है. इसके अलावा शार्दुल को टीम का जोड़ी ब्रेकर भी कहा जाता है. इसके पीछे कारण ये है कि ये खिलाड़ी गेंद से उस वक्त विकेट दिलाता है जब सभी नाकाम नजर आते हैं.
खराब रहा हार्दिक का प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को पिछले कुछ महीनों से लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. हार्दिक बेशक फॉर्म के मामले में काफी कठिनाईयों से गुजर रहे हों, लेकिन टीम में उनका होना ही बहुत बड़ी ताकत माना जाता है. इस बड़े दौरे को देखते हुए ये काफी बुरी खबर है. पहले आईपीएल 2021 और उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. ये खिलाड़ी ना तो गेंदबाजी ही कर पा रहा था और ना ही बल्लेबाजी. ऐसे में उन्हें लगातार मौके देने पर टीम मैनेजमेंट की आलोचना हो रही थी. हालांकि अब हार्दिक लगातार दो सीरीज से बाहर रहने वाले हैं.
