उत्तरकाशी: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर गंगा से जुड़े संगठनों की ओर से गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तरकाशी के केदारघाट स्थित गंगा किनारे विभिन्न संगठनों के लोगों ने गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने गंगा के संरक्षण और संवर्द्धन पर खासा जोर दिया।
सोमवार को गंगा विचार मंच, जिला गंगा समिति, जिला प्रशासन व स्वजल विभाग की ओर से आयोजित गंगा उत्सव कार्यक्रम तहत जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली में आईटीबीपी के जवानों सहित एनसीसी व एनएसएस 200 से ज्यादा छात्रों ने प्रतिभाग किया।
