Election 2022- भाजपा को चुनाव में मिला ठाकुर-ब्राह्मण का आशीर्वाद

Election 2022- भाजपा को चुनाव में मिला ठाकुर-ब्राह्मण का आशीर्वाद

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव अब ठहराव ले चुका है और जीत की पतंग भाजपा ने एक बार फिर पकड़ी है हालांकि अभी उस पतंग को उड़ाने बाले हाथ भाजपा को नही मिले है। लेकिन अगर चुनाव की बात करे तो उत्तराखंड की राजनीति में ठाकुर और ब्राह्मण मतदाता काफी अहम भूमिका निभाते हैं। राज्य की एक तिहाई से अधिक आबादी ठाकुर है। 2017 की तुलना में इस बार इन दोनों जातियों ने भाजपा को जमकर वोट दिया। लोकनीति-सीएसडीएस के चुनाव के बाद के सर्वेक्षण के मुताबिक, ठाकुर मतदाताओं ने भाजपा को सात प्रतिशत अधिक वोट दिया।

ब्राह्मणों ने भी पार्टी को लाभ पहुंचाया। पिछले चुनाव के मुकाबले ब्राह्मणों ने भाजपा को 11 प्रतिशत अधिक वोट दिया। पांच में से दो उच्च जाति के हिंदुओं ने भाजपा का समर्थन किया, जबकि केवल एक चौथाई ने कांग्रेस का साथ दिया। हालांकि, कांग्रेस ने काफी हद तक दलित मतदाताओं को अपने पक्ष में किया। 2017 की तुलना में दलित मतदाताओं ने 15 फीसदी अधिक वोट किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *