भाजपा कार्यालय में शुरू हुआ जश्न, कार्यकर्ताओं ने उड़ाया गुलाल, जमकर खेली होली, तस्वीरों में देखिए…

भाजपा कार्यालय में शुरू हुआ जश्न, कार्यकर्ताओं ने उड़ाया गुलाल, जमकर खेली होली, तस्वीरों में देखिए…

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न शुरु हो गया है। प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ होली खेल रहे हैं। भाजपा कार्यलय में जश्न को लेकर बैठकें भी शुरू हो गई है। उत्तराखंड की पांचवी विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद भाजपा आगे चल रही है।

बृहस्पतिवार को सामने आए नतीजों के बाद भाजपा और कांग्रेस की हार या जीत का परिणाम जानने की उत्सुकता के साथ ही प्रदेश के लोगों की निगाहें उन सीटों पर भी लगी हैं, जो दिग्गजों की वजह से हॉट मानी जा रही है। भाजपा भले ही जीत की ओर हो, लेकिन पुष्कर सिंह धामी की जीत तय नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *