पोस्टल बैलेट के जरिये एक ही व्यक्ति द्वारा कई लोगों के वोट डालने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में कोतवाली डीडीहाट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। बीते मंगलवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सेना की वर्दी में दिख रहा एक ही व्यक्ति अन्य लोगों के पोस्टल बैलेट से मतदान कर रहा था।
संबंधित वीडियो में उसकी अपने साथियों के साथ एक ही उम्मीदवार या पार्टी या फिर किसी अन्य को वोट देने की बातचीत भी साफ सुनाई दे रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिले की डीडीहाट विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप पाल ने मंगलवार को ही डीडीहाट के आरओ अनुराग आर्या को ज्ञापन सौंपा।
कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी, मामले के तूल पकड़ने के बाद बुधवार को कोतवाली डीडीहाट में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम तथा मतदान की गोपनीयता भंग करने संबंधी आईपीसी की धाराओं-153 डी, एस और 124 व 128 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि मामला किस जगह का है ये अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन उसे सुनकर लगता है कि यह डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से संबंधित है। मामले की गंभीरता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कहा कि वीडियो की सत्यता की निष्पक्ष जांच होगी। कहा कि पुलिस हर पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
Hindustan Hindi News
ई-पेपरOffer
डाउनलोड ऍप
होम चुनाव 2022 फोटो वीडियो देश राज्य मनोरंजन करियर क्रिकेट विदेश धर्म बिजनेस गैजेट्स ऑटो लाइफस्टाइल
हिंदी न्यूज़
विधानसभा चुनाव
उत्तराखंड चुनाव 2022
हरीश रावत का पोस्टल बैलेट पर वायरल वीडियो था सही? जानिए उत्तराखंड की कौन सी विधानसभा सीट का हो सकता है क्लिप

पिथौरागढ़। संवाददाता Himanshu Kumar Lall
Last Modified: Wed, 23 Feb 2022 9:02 PM
harish rawat
पोस्टल बैलेट के जरिये एक ही व्यक्ति द्वारा कई लोगों के वोट डालने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में कोतवाली डीडीहाट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। बीते मंगलवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में सेना की वर्दी में दिख रहा एक ही व्यक्ति अन्य लोगों के पोस्टल बैलेट से मतदान कर रहा था।
संबंधित वीडियो में उसकी अपने साथियों के साथ एक ही उम्मीदवार या पार्टी या फिर किसी अन्य को वोट देने की बातचीत भी साफ सुनाई दे रही है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद जिले की डीडीहाट विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप पाल ने मंगलवार को ही डीडीहाट के आरओ अनुराग आर्या को ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ें:चुनाव आयोग जरा संज्ञान ले! हरीश रावत ने सर्विस वोटर के मतदान पर लगाया धांधली का आरोप
कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी, मामले के तूल पकड़ने के बाद बुधवार को कोतवाली डीडीहाट में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम तथा मतदान की गोपनीयता भंग करने संबंधी आईपीसी की धाराओं-153 डी, एस और 124 व 128 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि मामला किस जगह का है ये अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन उसे सुनकर लगता है कि यह डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से संबंधित है। मामले की गंभीरता से जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कहा कि वीडियो की सत्यता की निष्पक्ष जांच होगी। कहा कि पुलिस हर पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
हरीश रावत के पोस्टल बैलेट वीडियो पर BJP का पलटवार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सैनिकों के डाक मतपत्रों का फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होने के बाद बुधवार को कौशिक पहली बार भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेताओं में सेना और संवैधानिक संस्थानों का अपमान करने की होड लगी है | पूर्व सीएम हरीश रावत का ट्वीट के साथ जारी वीडियो भी इसी परंपरा का हिस्सा बताया है | कहा कि राजनैतिक विद्धेष के चलते ही उनके शीर्षस्थ नेता ने सैनिकों के डाक मतपत्रों का फर्जी विडियो जारी किया है ।
कौशिक ने कहा कि बिना किसी पुख्ता प्रमाण और जांच के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का सैनिकों के मतदान को लेकर चुनाव की गोपनीय प्रक्रिया का वीडियो वायरल करना भारतीय सेना का अपमान है। जो साबित करता है कि कल तक दिवंगत जनरल विपिन रावत के कट आउट लगाकर प्रचार करना, कांग्रेस पार्टी का वीर जवानों के प्रति सम्मान का ढकोसला मात्र था।