चुनाव 2022
बजट 2022
भारत की आवाज
जागरण प्ले
दुनिया
शिक्षा
विश्वास न्यूज़
मनोरंजन
जॉब्स
टेक ज्ञान
लाइफस्टाइल
बिजनेस
पॉलिटिक्स
क्रिकेट
फोटो गैलरी
ऑटो
आम मुद्दे
कैरियर
जोक्स
Book Ad
होम
उत्तराखंड
नैनीताल
POWERED BY
Pokerbaazi
Uttarakhand Election 2022 : मतदान के बाद चाय की नुक्कड़ और चाैराहों पर किसकी सरकार बना रहे आम लोग
Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। अब प्रतीक्षा मार्च को आने वाले नतीजों की है। लोगों ने चाय की नुक्कड़ और चौराहों पर चर्चाओं में सत्ता में कौन आ रहा है और कौन जा रहा है इस पर चर्चा शुरू कर दी है।
Skand Shukla
Publish:Thu, 17 Feb 2022 07:55 AM (IST)
Updated:Thu, 17 Feb 2022 07:55 AM (IST)
koi-app Facebook Twitter whatsapp
Uttarakhand Election 2022 : हल्द्वानी में ताज चौराहे पर 65 साल पुरानी दुकान पर चुनावी चर्चा
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : धूप के बावजूद दोपहर एक बजे ताज चौराहे से लाइन नंबर एक को निकलने वाली सड़क पर 65 साल पुराने हनीफ होटल के बाहर चाय के शौकीन चुस्कियां ले रहे थे। गिलास देख पता चल गया कि एक की दो वाला सिस्टम चल रहा है, मगर चुनावी चर्चा में सरकार पूरी बन रही थी।
माहौल में शामिल करीब 45 साल उम्र के शख्स ने कहा कि भईये, यहां से तो भाजपा को भी वोट मिलता है। क्योंकि कार्यकर्ता और पदाधिकारी तो उनके भी हैं, लेकिन इस बार चला पंजा (कांग्रेस) ही है। साइकिल (सपा) की पुरानी बात नहीं रही। साथ ही पहली बार मुकाबले में उतरी एआइएमआइएम की पतंग भी बस थोड़ी उड़ी।
हनीफ होटल मेंं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. एनडी तिवारी से लेकर कई बड़े नेता चाय पीने पहुंच चुके हैं। चुनावी प्रचार के दौरान यहां हर उम्मीदवार की गाड़ी के ब्रेक लगते हैं। क्योंकि हर वक्त 8-10 लोग तो मिल ही जाते हैं। हनीफ के बाद उनके बेटे राशिद और खालिद इस काम को संभाल रहे हैं। बुधवार दोपहर चल रही चर्चा के दौरान रेहान भाई ने कहा कि हर चुनाव में सरकार बदलती है। इसलिए मानकर चल रहे हैं कि इस बार कांग्रेस को मौका मिलेगा।
