देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो परिवारों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। परिवारों का कहना है कि उनकी संपत्तियां अलग-अलग हैं, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान दोनों मामलों को जोड़कर भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है।
चंद्रबनी क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो परिवारों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर मामले की स्थिति स्पष्ट की। दिनेश कुमार और रामकिशन-रामस्वरूप के परिवारों ने कहा कि उनकी संपत्तियां पूरी तरह अलग हैं और दोनों मामलों को एक साथ जोड़ना गलत है।
दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी तीन बीघा पैतृक भूमि को कुछ लोगों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा साजिशन ग्राम समाज की भूमि बताया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास भूमि के वैध दस्तावेज मौजूद हैं और विवाद के दौरान उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया गया, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। वहीं रामकिशन और रामस्वरूप ने कहा कि उन्हें संबंधित भूमि स्वर्गीय रामनाथ की वसीयत के आधार पर प्राप्त हुई है और उनका दिनेश कुमार की जमीन से कोई संबंध नहीं है। उत्तराखंड टाइगर फोर्स ने भी प्रशासन से तटस्थ जांच की अपील की है।बाइट- ललित उत्तराखण्डी,केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड टाइगर फोर्स
बाइट- ललित उत्तराखण्डी,केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड टाइगर फोर्स
बाइट- दिनेश कुमार,पीड़ित परिवार
