देहरादून: राजधानी देहरादून में 13 फरवरी हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की सिल्वर सिटी मॉल में गोली मारकर हत्या की गई थी. इस हत्याकांड के 6 आरोपी अभी भी फरार चल रहे है, जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी है. लेकिन हत्यारोपी हाथ नहीं आ रहे है. इसीलिए अब पुलिस ने विक्रम शर्मा हत्याकांड के 6 आरोपियों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है.
इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी प्राप्त कर लिए है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग देश के कई राज्यों में दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ पा रहे है. पुलिस ने इस मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.
बता दें कि मूल रूप से झारखंड के रहने वाले विक्रम शर्मा का उत्तराखंड के काशीपुर में स्टोन क्रशर का कारोबार था. विक्रम शर्मा देहरादून में रहता था. इसके अलावा भी विक्रम शर्मा कई कारोबार थे. विक्रम शर्मा पर झारखंड में हत्या, वसूली और अन्य गंभीर धाराओं में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं.
13 फरवरी को सुबह विक्रम शर्मा डालनवाला क्षेत्र के राजपुर रोड पर स्थित सिल्वर सिटी मॉल गया था. वहीं कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. विक्रम शर्मा को मारने के लिए तीन लोग बाइक आए थे. दो लोग मॉल में गए थे. उन्होंने ही विक्रम शर्मा को गोली मारी थी, जबकि तीसरा व्यक्ति बाइक ही बैठा है. इस वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों लोग बाइक से फरार से हो गए थे.
घटना के सम्बन्ध में थाना डालनवाला पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. बाद में पुलिस ने वारदात में शामिल राजकुमार को 19 फरवरी को जमशेदपुर और 23 फरवरी को एक अन्य आरोपी अक्षत ठाकुर को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया था, जो इस वक्त जेल में था.
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेजों को चेक करने पर घटना में शामिल 06 अन्य आरोपी अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, यशराज और जितेन्द्र कुमार साहु के नाम सामने आए थे. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहले में 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. सभी आरोपियों के फोटो और डीटेल के साथ मोस्ट वांटेड वांछित इनामी अपराधी का पोस्टर जारी कर दिया गया था. हालांकि अब ईनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दी गई.
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार सभी संभावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है. आरोपियों के लगातार फरार चलने पर पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किए गए हैं. साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड द्वारा सभी 06 फरार आरोपियों पर एक-एक लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया है
