फ्लैट से कुक लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस लेकर फरार

फ्लैट से कुक लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस लेकर फरार

फ्लैट में खाना बनाने के लिए रखा गया कुक फ्लैट मालिक के निजी सुरक्षा गार्ड का रिवाल्वर और बीस कारतूस लेकर फरार हो गया। इसे लेकर पीड़ित ने राजपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि नरेंद्र सिंह निवासी अंजनी थाना बिछवा, जिला मैनपुरी यूपी ने तहरीर दी। कहा कि वह जयकांत पारासर का निजी सुरक्षा गार्ड है। वह उनके साथ 30 जनवरी को दिल्ली से दून आया था। यहां वह मसूरी डायवर्जन के पास स्थित फ्लैट पर रुके थे। फ्लैट में रुद्रप्रयाग निवासी धर्मेंद्र को खाना बनाने के लिए रखा गया था।

आरोप है कि बुधवार को नरेंद्र और जयकांत निजी काम से बाहर चले गए। जबकि, रिवाल्वर और उसके बीस राउंड फ्लैट में रखे थे। शाम को वापस लौटे तो धर्मेंद्र गायब था। फ्लैट में रखा रिवाल्वर और उसके राउंड भी चोरी हो गए थे। इसे लेकर पीड़ित ने राजपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने धर्मेंद्र रावत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *