श्रीलंका के 30 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि राजपक्षे क्रिकेट प्रशासन को अपना संन्यास पत्र सौंप दिया है। ईएसपीएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट यानी एसएलसी को सौंपे गए एक पत्र में राजपक्षे ने संन्यास की वजह पारिवारिक दायित्वों को बताया है। भानुका राजपक्षे ने श्रीलंका टीम के लिए 5 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
बता दें कि भानुका राजपक्षे का इंटरनेशनल करियर मात्र 3 साल ही चला। राजपक्षे ने अपना टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। वनडे में अपना पहला मैच भानुका राजपक्षे ने जुलाई 2021 में भारत के खिलाफ खेला था। राजपक्षे ने अपने टी-20 करियर के 5 मैचों में 89 रन बनाए हैं, जबकि 18 वनडे मैचों में 320 रन बनाए हैं।
