भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर एक बड़ा दावा किया है। दिनेश कार्तिक ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ की है और कहा है कि सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से एक अलग ग्रह पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद वे ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने के हकदार हैं।
केपटाउन में भारत के 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान सूर्यकुमार यादव ने अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि, वे फिनिशिंग लाइन को टच नहीं करा पाए। सूर्यकुमार यादव को पहले दो मैचों में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी। सूर्यकुमार यादव अब तक भारत के लिए 11 T20I और 4 ODI खेल चुके हैं। उनको मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें संस्करण के लिए रिटेन किया है।

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर कहा, “सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से एक अलग ग्रह पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, शॉट्स सलेक्शन को दिए, उनकी पोजिशन को दिए और उन्होंने प्लान के तहत बल्लेबाजी की। उन्होंने उस स्थिति की तुलना में बल्लेबाजी को आसान बना दिया। उसे लंबे समय तक खेलने दो, मुझे यकीन है कि वह भारत के लिए चमत्कार करेगा, लेकिन, उसे लंबे समय की जरूरत है। अब जब भी वह मैदान पर आते हैं तो अपने ऊपर और नीचे के खिलाड़ियों के दबाव में होते हैं। उसके लिए फील्ड लगाना बहुत मुश्किल है।”
उन्होंने आगे कहा, “सूर्यकुमार यादव किसी भी स्थिति में उसी टेम्पो के साथ खेलेंगे। मुंबई इंडियंस के लिए भी वह इसी तरह से खेलते हैं और नंबर 3 पर आते हैं। यदि आप उन्हें नंबर 4 या 5 पर खिलाते हैं तो आपको अच्छी मात्रा में रन मिलेंगे, लेकिन मैं उन्हें वनडे क्रिकेट में नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी के लिए रखूंगा, क्योंकि वह लगातार खेल को जल्दी से बदलने के लिए जाने जाते हैं।” हालांकि, नंबर 6 के लिए उन्होंने जडेजा को भी उपयुक्त बताया है।
इस बारे में उनका कहना है, “जडेजा छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं। असल में वह इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं कि पांचवें नंबर पर भी खेल सकते हैं। वह अब लापरवाह बच्चा नहीं हैं, वह अब अपने दिमाग का उपयोग कर रहे हैं और बल्ले से मैच जिता रहे हैं। सफेद गेंद वाले क्रिकेट उनकी बल्लेबाजी को सूट करता है। वह आपके लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि उनके कंधों पर जिम्मेदारी है और वह जानते हैं कि खेल को कैसे गहराई तक ले जाना है।”