हल्द्वानी: कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में इन दोनों 10 दिवसीय सरस आजीविका मेले का आयोजन हो रहा है. मेले में उत्तराखंड के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के लघु उद्यमी पहुंचे हैं. सभी ने मेले में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है. विभिन्न राज्यों के साथ-साथ उत्तराखंड के उत्पाद को खरीदने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. मेले में उत्तराखंड की संस्कृति और खान-पान के साथ-साथ यहां के स्थानीय उत्पादन की भारी डिमांड हो रही है.
इसके अलावा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन चल रहा है. जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं. मेले में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन चल रहा है. जहां उत्तराखंड के जाने-माने लोक गायक और लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति पेश कर रहे हैं. सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने कहा महिला समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. उनके उत्पादों को बेहतर बाजार कैसे उपलब्ध हो तथा वे किस प्रकार अपनी आजीविका को आगे बढ़ा सकें इसी उद्देश्यों को लेकर यह मेला व यह कार्यशाला आयोजित की गई है.
सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने कहा प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक उन्नति के लिए राज्य सरकार की ओर से महिला समूहों के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं. आज समूह की महिलाएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं. सरस मेला महिलाओं को अपने उत्पादन का प्रचार प्रसार और बाजार देने का काम कर रहा है.
