उपभोक्ताओं को झटका..9.64 फीसदी महंगी हुई बिजली, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

उपभोक्ताओं को झटका..9.64 फीसदी महंगी हुई बिजली, एक अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

उत्तराखंड में अब बिजली महंगी हो गई है। विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 9.64% की बढ़ोतरी की है। गुरुवार को नियामक आयोग के अध्यक्ष डीपी गैरोला और सदस्य तकनीकी एमके जैन ने टैरिफ जारी किया। बिजली की नबता दें कि इस साल नए वित्तीय वर्ष के लिए यूपीसीएल ने 16.96 प्रतिशत, यूजेवीएनएल ने करीब दो और पिटकुल ने नौ प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। इस पर जनसुनवाई के बाद आयोग ने करीब 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का निर्णय लिया था। लेकिन आयोग ने बिजली दरों में 9.64% की ही बढ़ोतरी की है।

ये लिए गए निर्णय

बिजली दरों में 9.64% की बढ़ोतरी की गई है।

प्रदेश के चार लाख घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी 10 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

आयोग ने फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया है।

करीब 7000 मत्स्य पालक अब कॉमर्शियल के बजाय कृषि उपभोक्ता के तौर पर बिजली का लाभ ले सकेंगे।

10 दिन में बिल का डिजिटल भुगतान करने पर उपभोक्ता को 1.50% और अन्य माध्यम से 1 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

किसान अगर ट्यूबवेल का बिल एक माह में जमा कराएगा तो उसे 5% की छूट दी जाएगी।

किस श्रेणी में कितनी महंगी होगी बिजली

घरेलू – 6.98%

अघरेलु – 11.41%

गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी – 14.16%

प्राइवेट ट्यूबवेल – 7.61%

एलटी इंडस्ट्री – 11.21%

एचटी इंडस्ट्री – 11.05%

मिक्स लोड – 15.54%

रेलवे – 22.12%

ईवी चार्जिंग स्टेशन – 13.64%ई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *