MP में गाय से टकराकर पलटते-पलटते बची माफिया अतीक की वैन, मूंछों पर ताव देकर बोला- मुझे कोई डर नहीं

MP में गाय से टकराकर पलटते-पलटते बची माफिया अतीक की वैन, मूंछों पर ताव देकर बोला- मुझे कोई डर नहीं

उत्तर प्रदेश के माफिया डान अतीक अहमद का काफिला सोमवार सुबह मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश करते हुए शिवपुरी के रामनगर टोल प्लाजा से गुजरा। यहां सुबह करीब 6:30 बजे अतीक अहमद को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वैन से वॉशरूम के लिए नीचे उतारा गया। इस दौरान अतीक ने मूंछ पर ताव दिया और पहले कुछ भी कहने से मना दिया। लेकिन जब उससे दोबारा पूछा गया कि जिस तरह की खबरें चल रही है क्या आपको डर लग रहा है तो उसने जवाब देते हुए कहा कि मुझे कोई डर नहीं लग रहा है। इसके बाद हाथ हिलाते हुए वह वैन की तरफ बढ़ गया।

गाय से टकराई वैन, पलटते-पलटते बची

शिवपुरी जिले से होकर गुजरे गैंगस्टर अतीक अहमद का काफिला जैसे ही खराई चेकपोस्ट से होकर गुजरा वहां, अचानक अतीक अहमद की वैन के सामने एक गाय आ गई और वैन से टकरा गई। हादसे में गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि वैन पलटने से बच गई। उसके बाद पूरे काफिले को कुछ देर के लिए रोका गया और फिर काफिला यूपी के प्रयागराज के लिए रवाना हुआ।

1300 किमी की दूरी तय करेगा काफिला

मध्यप्रदेश की सीमा की बात करें तो राजस्थान के कोटा होते हुए बारां जिले के बाद राजस्थान के आखरी बॉर्डर कस्वा थाने कस्बे को पार करते हुए मध्यप्रदेश की सीमा में दाखिल हुआ। मध्यप्रदेश की सीमा में लगभग अतीक अहमद को ले जाने वाला काफिला लगभग 130 किलोमीटर का सफर तय किया गया। शिवपुरी के करैरा और दिनारा कस्बे से सटे हुए फोरलेन से होते हुए यूपी के झांसी जिले में जाएगा। यह काफिला गुजरात से होकर राजस्थान, मध्यप्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगा। यह काफिला गुजरात से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *