Roorkee: कोर्ट मैरिज पर बवाल, युवती के परिजनों ने युवक के घर में घुसकर की तोड़फोड़, चार घायल, गांव में तनाव

Roorkee: कोर्ट मैरिज पर बवाल, युवती के परिजनों ने युवक के घर में घुसकर की तोड़फोड़, चार घायल, गांव में तनाव

रुड़की के एक गांव में एक युवक और युवती के घर से भागकर कोर्ट मैरिज करने को लेकर बवाल हो गया। आज शुक्रवार को युवती पक्ष के परिजनों ने युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। मामला तनावपूर्ण होने पर मौके पर भारी पुलिस बल ने पहुंचकर मामला शांत कराया। इस दौरान मारपीट में चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा क्षेत्र के गांव नगला से 10 फरवरी को एक युवक और एक युवती चले गए थे, जिसके बाद इन्होंने 13 फरवरी को गाजियाबाद कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। लेकिन वे वापस घर नहीं आए। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे युवती पक्ष के कुछ लोग युवक के घर में घुस गए और मारपीट कर दी।

इतना ही नहीं घर में खड़ी बाइक व अन्य सामान भी तोड़ दिया। मारपीट में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घर पर तोड़फोड़ करने वालों को तलाश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *