Roorkee: चचेरे भाइयों में हुआ झगड़ा, दोनों परिवारों के बीच जमकर चले डंडे, मारपीट में चार घायल

Roorkee: चचेरे भाइयों में हुआ झगड़ा, दोनों परिवारों के बीच जमकर चले डंडे, मारपीट में चार घायल

रुड़की में एक परिवार के दो चचेरे भाईयों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों परिवार की महिलाएं और पुरुष आपस में डंडे लेकर एक दूसरे से मारपीट करने लगे। इसकी बीच किसी ने झगड़े की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव में कुटुंब के दो भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों से महिलाएं और पुरुष हाथों में लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर हमला बोल दिया। हमले में दोनों परिवार के चार लोग घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने बताया कि मामला चार दिन पुराना है। दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *