प्रेमनगर थाने के पुलिसकर्मी(सिपाही)बनकर उगाई करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने ही भाई के खिलाफ साजिश रची थी और गांजे की पुड़िया को घर में छिपाया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो हजार की नगदी और छह गांजे की पुड़िया बरामद की है।
एसओ कुलदीप पंत ने बताया कि झाजरा बालीजी विहार निवासी राम लखन पुत्र जय सिंह ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि बीते रविवार को उसके चाचा का लड़का मनोज घर आया था। भाई के जाने के कुछ ही देर बाद दो युवक घर में आ पहुंचे। अपने आप को पुलिसकर्मी बताते हुए युवकों ने घर से 6 गांजे की पुड़िया बरामद की।
राम लखन को उठाकर दोनों युवक सुद्धोवाला पेट्रोप पंप के पास ले गए। जहां उसे गिरफ्तारी करने की धमकी देते हुए 20 हजार रुपये की डिमांड की। राम लखन ने किसी ने अपने रिश्तेदारों से 12 हजार रुपये की रकम जुटाकर आरोपियों को दे दी। इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई तो उन्होंने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर तीनों को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
