joshimath Sinking: जोशीमठ में सभी निर्माण कार्यों पर रोक, फिर भी कट रहे पहाड़

joshimath Sinking: जोशीमठ में सभी निर्माण कार्यों पर रोक, फिर भी कट रहे पहाड़

जोशीमठ नगर में घरों और व्यावसायिक भवनों में दरारें आने और जगह-जगह पानी का रिसाव होने के बाद राज्य सरकार ने वहां सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगाने के आदेश दिए। इसमें एनटीपीसी, हेलंग बाइपास और अन्य निर्माण कार्य बंद भी कर दिए गए। लेकिन हैरानी की बात है कि जोशीमठ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण काम धड़ल्ले से जारी है।

चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण का कार्य सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) करा रहा है। माना जा रहा था कि शहर के नजदीक होने के कारण इस मार्ग पर भी निर्माण कार्य थम गए हैं। लेकिन अमर उजाला की टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां कार्यदायी एजेंसी के मजदूर पहाड़ को काटने के काम में जुटे थे।

बीआरओ में पहाड़ कटान से किया इनकार

अमर उजाला ने एनएच पर धड़ल्ले से पहाड़ काटे जाने के संबंध में बीआरओ के अधिकारी कर्नल मनीष कपिल से पूछा तो उन्होंने पहाड़ काटे जाने की बात से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि केवल मार्ग से मलबा हटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *