उत्तराखंड: 8वीं अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आगाज, सीएम धामी ने खेलकर किया शुभारंभ

उत्तराखंड: 8वीं अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आगाज, सीएम धामी ने खेलकर किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में 8वीं अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि जब हम साथ में खेलते हैं तो हमें एक दूसरे को समझने का समय मिलता है। हमारे बीच बने संबंध हमें हमारे आने वाले कार्य क्षेत्र में मदद करते हैं।

बता दें कि प्रतियोगिता उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित की गई है। परेड ग्राउंड के बैडमिंटन हाल में शुरू हुई इस प्रतियोगिता का समापन 19 दिसंबर को होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश से 25 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, क्लब के अध्यक्ष पन्ना लाल शुक्ल, उपाध्यक्ष महावीर सिंह चौहान, प्रमोद कुमार, एस एस सजवान, नरेन्द सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *