हंडिया कोतवाली के सैदाबाद में भेस्की गांव के पास स्कूल बस पलट जाने से कई बच्चों के मौत की सूचना है। दर्जन भर घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें वाहन से बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया।
सैदाबाद के भेस्की गांव के पास बच्चों से भरी स्कूल बस एक बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई। घटना सुबह साढ़े नौ बजे के करीब हुई। जौनपुर के श्रीमती कांति देवी जनता विद्यालय परमानपुर भर्तीपुर के बच्चों की बस शैक्षिक भ्रमण के लिए मनगढ़ प्रतापगढ़ जा रही थी। बस अभी सैदाबाद के भेस्की गांव के सामने पहुंची थी कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित हो गई। 35 लड़किया 40 लड़के 75 बच्चे सवार थे। बाइक सवार भी गंभीर
