कांग्रेस ने अपनी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ फार्मूले पर अमल करते हुए उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने पार्टी नेतृत्व से टिकट की दावेदारी करते हुए एक और लिस्ट सौंपी है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत के लिए हरिद्वार की तीन सीटों के लिए दावा किया गया है
लक्सर, खानपुर और हरिद्वार ग्रामीण में किसी भी एक सीट पर अनुपमा को टिकट देने की मांग की गई है। इसके अलावा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने अपने लिए नैनीताल, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा की पुत्रवधु व दुगड्डा ब्लाक की प्रमुख रुचि कैंत्यूरा के लिए भी टिकट का दावा किया है। सरिता के अनुसार, यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में महिलाएं पार्टी हाईकमान से 40 फीसदी टिकट की मांग कर रही हैं।
