ग्राफिक एरा की स्टूडेंट पूजा को मिला 84.88 करोड़ का पैकेज

ग्राफिक एरा की स्टूडेंट पूजा को मिला 84.88 करोड़ का पैकेज

देहरादून: ग्राफिक एरा की छात्रा पूजा की सालाना 84.88 लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट हुई है। पूजा मूल रूप से टिहरी जनपद की रहने वाली हैं। कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की छात्रा पूजा को यह पैकेज प्रतिष्ठित साफ्टवेयर कंपनी एटलासियन ने आफर किया है।ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रो. कमल घनशाला ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि कारपोरेट जगत की जरूरतों का सही ढंग से आकलन करके उन्हें शिक्षा से जोड़ने और नई तकनीकें सिखाने की व्यवस्था से ग्राफिक एरा को वर्ल्ड रैंकिंग में जगह मिली है।

टिहरी गढ़वाल जनपद के सकलाना क्षेत्र के घेना गांव निवासी पूजा के पिता जय सिंह ठेकेदार हैं। पूजा ने इस कामयाबी के लिए अपने अभिभावकों के साथ ही ग्राफिक एरा को श्रेय दिया है। पूजा ने कहा कि संस्थान के चेयरमैन प्रो. कमल घनशाला खुद क्लास लेकर कठिन विषयों को भी बहुत सहज ढंग से समझाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *