टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद PAK PM के 152/0 vs 170/0 ट्वीट पर बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी

टी20 वर्ल्ड कप 2022 सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद PAK PM के 152/0 vs 170/0 ट्वीट पर बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी

पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच के बाद एक ऐसा ट्वीट किया, जिसके लिए उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई। भारत को सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराया था, वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2021 पहले मैच में पाकिस्तान ने भी भारत को 10 विकेट से धोया था। पाकिस्तान का उस मैच में स्कोर 152/0 था, वहीं इंग्लैंड का स्कोर इस सेमीफाइनल में 170/0 था। शाहबाज शरीफ का ट्वीट इतना वायरल हुआ कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच से पहले बाबज आजम की प्रेस कॉन्फ्रेन्स में भी इसे जुड़ा सवाल पूछ लिया गया।

पाकिस्तानी पीएम ने भारत को ट्रोल करते हुए ट्वीट किया, लेकिन बदले में वह खुद ही बुरी तरह ट्रोल हो गए। शहबाज शरीफ ने ट्वीट किया था, ‘तो, इस रविवार को 152/0 vs 170/0, टी20 वर्ल्ड कप।’ बाबज आजम से एक रिपोर्टर ने जब इस पर सवाल किया तो उन्होंने जवाब में लिखा, ‘हमारे ऊपर कोई दबाव नहीं है, लेकिन मैं माफी चाहूंगा क्योंकि मुझे इस ट्वीट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन हां ये बात जरूर है कि हम विरोधी टीम के खिलाफ अपना बेस्ट करने की कोशिश करेंगे।’

पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था। वहीं इंग्लैंड की टीम भारत को 10 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची है। फाइनल मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 13 नवंबर को खेला जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *