Kashipur:स्टोन क्रशर मालिक की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

Kashipur:स्टोन क्रशर मालिक की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

कुंडेश्वरी क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो अज्ञात बाइक सवारों ने एक स्टोन क्रशर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सुबह तब हुई जब महल सिंह घर के बाहर अखबार पढ़ रहे थे। हत्यारों की दो गोलियां महल सिंह के सीने को चीरते हुए निकल गईं। इसके बावजूद महल सिंह कातिलों के पीछे भागे लेकिन कुछ दूर जाकर गिर पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुछ दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह (65) का स्टोन क्रशर का कारोबार है। गुरुवार सुबह महल सिंह घर के बाहर बैठे थे। पुलिस के अनुसार, इस बीच बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक आए और पिस्टल से उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस हत्या के कारण जांचने में जुटी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले क्रशर स्वामी को जान से मारने की धमकी भी मिली थी। हालांकि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी सीसीटीवी में कैद हो चुके हैं।

 

धरपकड़ को 6 टीमों का गठन

काशीपुर एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि, हत्या के पीछे का कारण अभी पता नहीं चला है। आरोपियों की धरपकड़ को छह टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *