अक्तूबर में जमकर बरस रहे मेघ, इस जिले में सामान्य से पांच गुना ज्यादा मानसून की बारिश

अक्तूबर में जमकर बरस रहे मेघ, इस जिले में सामान्य से पांच गुना ज्यादा मानसून की बारिश

उत्तराखंड में मानसून की बारिश अक्तूबर में भी जारी है। स्थिति यह है कि माह के शुरुआती नौ दिन में ही पूरे माह की सामान्य बारिश से पांच गुना ज्यादा बादल बरस चुके हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा 141 मिमी बारिश नैनीताल जिले में दर्ज की है। सबसे कम 12.9 मिमी उत्तरकाशी रहा। बंगाल की खाड़ी में नोरु साइक्लोन मानसून वापसी की राह में खड़ा हो गया।

जिसके चलते उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश हुई। कुछ राज्यों में मानसून ठिठक गया है। उत्तराखंड में भी मानसून करीब डेढ़ हफ्ते आगे खिसक गया है। बीते पांच अक्तूबर से बारिश का दौर जारी है, जिसके 12 अक्तूबर तक बने रहने का अनुमान है। राज्य में इस माह अब तक सबसे ज्यादा बारिश 141 मिमी नैनीताल में हुई है। दूसरे नंबर पर यूएसनगर जिले में 138.4 मिमी बारिश हुई।

एक अक्तूबर 9 तक की स्थिति

जिला सामान्य वास्तविक विचलन(%)

अल्मोड़ा 8.2 83.2 914

बागेश्वर 8.2 86.1 950

चमोली 7.6 40.1 427

चम्पावत 17.9 134.3 650

देहरादून 15.7 39.6 152

पौड़ी 10.3 23.7 130

टिहरी 9.3 22.1 137

हरिद्वार 7.0 49.3 604

नैनीताल 14.8 141.8 858

पिथौरागढ़ 22.9 111.3 386

रुद्रप्रयाग 9.2 24.2 163

यूएस नगर 10.9 138.4 1170

उत्तरकाशी 21.9 12.9 -39 (नोट : मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के आंकड़े रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के हैं।)

नैनीताल में सबसे अधिक बारिश

शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर तक जिले में 81 एमम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा 122 एमएम बारिश कोश्याकुटौली, 103 एमएम नैनीताल, 103 एमएम बारिश मुक्तेश्वर में दर्ज हुई। हल्द्वानी में 75 एमएम बारिश हुई। रविवार शाम तक जिले भर में बारिश का दौर जारी रहा। ऐसे में प्रशासन भी अलर्ट मोड पर चल रहा है।

12 अक्तूबर तक हल्की व मध्यम बारिश का अनुमान है। उसके बाद मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *