ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 294 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड सबसे सफल गेंदबाज रहे,
जिन्होंने मुकाबले में 36 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट की दूसरी पारी में भी 7 रन देकर छह विकेट झटके थे। बोलैंड ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही 55 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे। सिडनी टेस्ट में चार विकेट चटकाने के साथ ही बोलैंड ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
