प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आ गया है गुरुवार को उत्तराखंड के काशीपुर में आयोजित एक जनसभा में हरीश रावत और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने यहां मंच से लोगों को संबोधित किया इसके कुछ ही देर बाद एक शख्स हाथ में चाकू लेकर मंच पर चढ़ गया। अब सवाल यही खड़ा होता है कि अगर देश में प्रधानमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री को ही अपनी जान का खतरा हो तो वहां की प्रजा किसके भरोसे रहेगी।
