Lumpy Virus: देहरादून पहुंचा खतरनाक लंपी वायरस, तीन गायों में बीमारी की पुष्टि; रोकथाम में जुटा पशुपालन विभाग

Lumpy Virus: देहरादून पहुंचा खतरनाक लंपी वायरस, तीन गायों में बीमारी की पुष्टि; रोकथाम में जुटा पशुपालन विभाग

दुधारु पशुओं के लिए बेहद खतरनाक लंपी वायरस ने देहरादून जिले में भी दस्तक दे दी है। तीन गायों में बीमारी की पुष्टि के बाद यहां बुधवार को चार और पशु संदिग्ध मिले हैं। पशुपालन विभाग एहतियातन बीमारी की रोकथाम में जुटा गया हैं। हरिद्वार में इसी माह 36 पशुओं की लंपी वायरस के संक्रमण से मौत हो गई थी, जबकि 1305 पशु बीमारी से प्रभावित मिले। अब देहरादून में भी केस आने लगे हैं। बुधवार को बालावाला निवासी पशुपालक अनिल चमोली ने अपनी एक गाय के शरीर पर गांठें बनने की शिकायत पशु चिकित्सालय में की।

मौके पर पहुंची टीम ने गोशाला का निरीक्षण किया और एक गाय को संदिग्ध पाया। पशु चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र बिष्ट ने बताया की गायों के सैपल लिए गए हैं। जांच में बीमारी की पुष्टि होने पर ट्रीटमेंट किया जाएगा। बताया कि बुधवार को नत्थूवाला, मालचंद चौक में तीन पशुओं में ऐसे ही लक्षण पाए गए हैं। पशुपालन विभाग के अनुसार, 12 अगस्त को गुजराड़ा सहसपुर, जटोवाला विकासनगर और वार्ड-100 नगर निगम देहरादून में तीन गायों में लंपी वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

क्या है लंपी वायरस

ये कोरोना के जैसे ही वायरल बीमारी है। जो एक पशु से दूसरे में फैलती है। मच्छर, मक्खियों से इसके फैलने की अधिक आशंका है। वहीं, एक दूसरे का झूठा पानी पीने और चारा खाने से भी पशु इससे संक्रमित हो जाते हैं।

रोकथाम के तरीके

पशुओं को एक दूसरे से दूर-दूर रखें, गौशाला में साफ सफाई का ध्यान दें, मच्छर-मक्खी न पनपने दें, पशुओं की नियमित देखभाल करें।

बीमारी के लक्षण

शरीर पर गांठ या घाव बनना, तेज बुखार आना, संक्रमित पशु का खाना छोड़ देना, गांठ या घाव से पस निकलना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *