भारी बरसात से भी नहीं डिगी आस्था,बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम में श्रद्धालुओं की भीड़

भारी बरसात से भी नहीं डिगी आस्था,बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम में श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा पाई। बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम में बड़ी संख्या में देश के कोने-कोने से तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। बरसात से हो रही परेशानी के बावजूद भी श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं। । बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारों धामों में पहुंचे। ऋषिकेश में पंजीकरण के बाद श्रद्धालु चारधाम की यात्रा पर जा रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले एक महीने से मंद पड़ी चारधाम यात्रा अब धीरे से ही सही रफ्तार पकड़ने लगी है। फोटो पंजीकरण केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 1 सप्ताह से हर रोज 700 से 800 तीर्थयात्री चार धाम यात्रा के लिए पंजीयन कराने पहुंच रहे थे। यह संख्या पहले घटकर 200 से ढाई सौ रह गई थी। सावन के आखिरी सोमवार को गुजरात ऊंझा, बनासकाठा से तीर्थयात्रियों का दल पंजीकरण के लिए पहुंचा। दल के मुखिया राम जी ने बताया कि वह पहली बार यात्रा पर आए हैं।

उत्तराखंड में जारी रहेगी बारिश, जानें मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने राज्य में सात, आठ व नौ अगस्त के लिए बारिश का फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। करीब 14 दिनों बाद पूरे राज्य में बारिश को लेकर कोई अलर्ट न होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि इसके बावजूद प्रदेश में अभी बारिश का सिलसिला बना रहेगा और कुछ जिलों में कहीं कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होगी।

बारिश के बाद भूस्खलन से प्रदेशभर में 167 सड़कें बंद, यात्री फंसे;ट्रैफिक डायवर्ट

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश की वजह से राज्य की 167 सड़कें बंद हो गई। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को राज्य में बारिश से 128 सड़कें बंद थी। रविवार को तेज बारिश की वजह से 83 और सड़कें बंद हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *