Uttarakhand Weather Update: नैनीताल सहित कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 30 जुलाई तक पर्वतीय इलाकों में जमकर होगी बरसात

Uttarakhand Weather Update: नैनीताल सहित कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 30 जुलाई तक पर्वतीय इलाकों में जमकर होगी बरसात

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलाें में बारिश पर पूर्वानुमान लगाया है। विशेषकर पर्वतीय जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग की ओर से 30 जुलाई तक कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो 28 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी में भी भारी बारिश के आसार हैं। 29 और 30 को देहरादून, उत्तरकाशी, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

बारिश के बाद भूस्खलन से कई सड़कें बंद

उत्तराखंड में हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बरसात के बाद भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो गईं हैं, जिससे यात्री जगह जगह फंस गए हैं। बारिश के बाद टिहरी जिले में करीब आठ सड़कें पर यातायात ठप है। भूस्खलन की वजह से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा आदि जिलों में भी सड़कें बंद हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *