यूपी के पीलीभीत जनपद के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में बीते दिन देर शाम लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमे जनसेवा केंद्र के एक युवक के साथ तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
बताया गया कि लूटेरे ने जनसेवा केंद्र के युवक से करीब 2 लाख 11 हजार रुपये की नकदी और लैपटॉप, बाइक, तमंचा, मोबाइल आदि लूट लिया। जिसका आज पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा कर दिया है।
दरअसल, मामला थाना बरखेड़ा इलाके के पृथ्वीपुर गांव का है जहां के इकबाल नाम का व्यक्ति जन सेवा केंद्र चलाता था। कल देर शाम जब वह अपनी जन सेवा केंद्र बंद करके अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था तो रास्ते में प्रशांत गंगवार नाम के लुटेरे ने उसे तमंचे के बल पर लूट लिया।
पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया कि लुटेरा प्रशांत गंगवार 3 घंटे में ही फंस गया
लूट की घटना से बदहवास इकबाल ने आनन-फानन में अपने साथ हुई इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही एसपी दिनेश कुमार ने चार टीमों का गठन कर दिया। जिसमें बिलसंडा पुलिस बरखेड़ा पुलिस और स्वाट टीम व सर्विलांस टीम को लगाया गया। इन सब टीमों ने इतनी तेज़ी के साथ अपना जाल बिछाया कि उस जाल में लुटेरा प्रशांत गंगवार 3 घंटे में ही फंस गया।
