ओटीटी की दुनिया की शानदार वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं और अब फैंस इस सीरीज के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिस पर काम शुरू हो गया है। इस सीरीज के दूसरे पार्ट की कहानी को इस सवाल के साथ खत्म कर दिया गया था क्या कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) मर गया है? ये सवाल अब भी फैंस के बीच बना हुआ है, जिसका खुलासा तीसरे सीजन में होने वाला है। लेकिन सीरीज आने से पहले पंकज त्रिपाठी ने तीसरे पार्ट की असल कहानी को फैंस के बीच रख दिया है।
मिर्जापुर 3′ के लिए फैंस के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं और वह जल्द ही सीजन 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। अभिनेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही कॉस्ट्यूम का ट्रायल करने वाला हूं। इसके बाद करीब एक हफ्ते के अंदर इसकी शूटिंग शुरू होगी। मैं अब पूरी स्क्रिप्ट सुनूंगा। मैं फिर से कालीन भैया बनने के लिए एक्साइटेड हूं।
वेब सीरीज में कालीन भैया का किरदार काफी शक्तिशाली है और अपने किरदार के बारे में पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘मुझे इस शो में और कालीन भैया का किरदार निभाने में काफी मजा आता है। असल जिंदगी में, मैं काफी शक्तिहीन इंसान हूं। मैं इस रोल के जरिए शक्ति का अनुभव करता हूं। सत्ता की भूख, जो सभी में होती है और मिर्जापुर के माध्यम से पूरी भी हो जाती है।’ पंकज त्रिपाठी के इस इंटरव्यू से साफ है कि सीजन 3 में भी कालीन भैया का भौकाल देखने को मिलेगा।
मिर्जापुर’ वेब सीरीज का पहला पार्ट साल 2018 में आया था और इसके ठीक दो साल बाद सीजन 2 स्ट्रीम हुआ था। इस सीरीज में सत्ता के लिए रंजिश, प्यार और भौकाल, सब एक साथ परोसा गया था, जिस वजह से फैंस ने इस वेब सीरीज को दिल खोलकर प्यार दिया। वहीं, अब सीजन 3 आने वाला है, जिससे भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।
