चीन बॉर्डर पर देहरादून के जवान समेत, 2 सैनिक लापता

चीन बॉर्डर पर देहरादून के जवान समेत, 2 सैनिक लापता

अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर तैनात ऊखीमठ के चिलौना निवासी नायक प्रकाश राणा और एक अन्य जवान 14 दिनों से लापता हैं। सेना की ओर से जवान के परिजनों को यह सूचना दी गई है। लापता होने की खबर मिलने के बाद से परिजन बेहद परेशान हैं। मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के चिलौना गांव निवासी नायक प्रकाश राणा (34) का परिवार देहरादून के अंबीवाला के सैनिक कॉलोनी में रहता है।

सातवीं गढ़वाल रायफल्स में तैनात नायक राणा इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा से लगी थाकला पोस्ट पर हैं। 29 मई को सेना की ओर से प्रकाश राणा की पत्नी ममता को फोन आया कि आपके पति लापता हो गए हैं। यह भी बताया कि उनके साथ एक और सैनिक लापता है।

दो दिन बाद ममता ने फिर से संपर्क किया तो बताया गया कि उनकी तलाश की जा रही है। ममता ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार सेना से संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अब उनका कोई फोन भी नहीं उठा रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द अपने पति को तलाशने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *