कलयुगी मां का एक और उदाहरण सामने आया है जब उड़ती फ्लाइट में उसने अपने नवजात बच्चे को टॉयलेट के डस्टबिन में फेंक दिया। जैसे ही विमान के अधिकारियों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी, वहां हड़कंप मच गया। जब उन्होंने जाकर कूड़ेदान को देखा तो वे सब आश्चर्यचकित रहे गए। उन्होंने पाया कि टॉयलेट पेपर में लिपटा खून से सना बच्चा पड़ा हुआ है।
दरअसल, यह घटना मॉरीशस के इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है और यह महिला मेडागास्कर की है। इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह सब तब हुआ जब यहां की एक फ्लाइट में नवजात बच्चे के रोने की रोने की आवाज आई। अधिकारियों ने पाया कि डस्टबिन से रोने की आवाज आ रही है और जब चेक किया तो एक नवजात बच्चा मिला। इसके बाद अधिकारी सक्रिय हो गए।
अधिकारियों ने तत्काल एक संदिग्ध महिला को पकड़ा और उससे पूछा तो उसने इनकार कर दिया। लेकिन जब उसकी मेडिकल जांच कराई गई तो उसकी पोल खुल गई। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि वह बच्चा उसी का है। पुलिस ने महिला को तुरंत कस्टडी में ले लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, मेडागास्कर की 20 साल की यह लड़की एयर मॉरीशस के प्लेन में सफर कर रही थी और एक जनवरी को रामगुलाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी थी, ठीक इसी दौरान यह घटना हुई थी।
उधर बच्चे को भी तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराया और उसका इलाज शुरू हुआ। बताया गया है कि बच्चा ठीक है और खतरे से बाहर है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि टॉयलेट बिन में शिशु के मिलने का पता तब चला जब एयरपोर्ट अधिकारियों ने नियमित कस्टम्स चेकिंग के लिए फ्लाइट का निरीक्षण किया था। लेकिन घटना के बाद अधिकारियों ने बेहद सतर्कता और तेजी दिखाई जिससे बच्चा भी बचा लिया गया और महिला भी पकड़ गई।
