उत्तराखंड के चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक में गुरुवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में समा गई। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि कार संख्या यूके 03 ए 7566 हरिद्वार से पाटी आ रही थी जो बाजार से दो सौ मीटर पहले खाई में गिर गई। हादसे में प्रदीप गहतोड़ी, बसंत गहतोड़ी, देवकी देवी निवासी ग्राम लड़ा पाटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मंजू गहतोड़ी को रेफर किया गया है। हादसे में मां बेटे की मौत हुई है।
