इस साल IPL 2022 में 10 टीमें होंगी लखनऊ और अहमदाबाद की नई टीमें भी जुड़ गई हैं विराट कोहली ने IPL 2021 सीजन में RCB के खिताबी दौड़ से बाहर होने के बाद ही कप्तानी छोड़ दी थी। विराट कोहली कभी भी अपनी कप्तानी में RCB को IPL की ट्रॉफी नहीं जिता पाए थे। ऐसे में अब ये सवाल उठ रहे हैं कि RCB का अगला कप्तान कौन होगा ऐसे में 3 ऐसे धाकड़ बल्लेबाज हैं, जो RCB के कप्तान बन सकते हैं आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही 3 खिलाड़ियों पर —
ग्लेन मैक्सवेल
मैक्सवेल बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स की भी कप्तानी करने का अनुभव रखते हैं। मैक्सवेल ने इस IPL सीजन में RCB के लिए 15 मैचों में 144.10 के शानदार स्ट्राइक रेट से 513 रन बनाए थे।
डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर की ताजा फॉर्म को देखते हुए आने वाले आईपीएल मेगा ऑक्शन को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। टी-20 वर्ल्डकप में धमाकेदार पारियां खेल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर सुर्खियों में हैं। माना जा रहा है कि डेविड वॉर्नर RCB टीम के कप्तान बन सकते हैं।
देवदत्त पडिक्कल
RCB के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी कप्तानी की रेस में बने हुए हैं। भले ही RCB ने उन्हें रिटेन नहीं किया, लेकिन वह फिर भी इस खिलाड़ी को दोबारा हासिल कर सकती है. आरसीबी के सलामी बल्लेबाज रहते देवदत्त पडिक्कल का रिकॉर्ड काफी बढ़िया रहा है। आरसीबी देवदत्त पडिक्कल को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है
